लुधियाना| प्राचीन गौशाला भाग-2 टिब्बा रोड में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की एक नई धारा का संचार करते हुए साप्ताहिक कीर्तन करवाया। दीदी मधुप्रिया ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कीर्तन में सनी कुमार व पूजा ने कहा कि गऊ सेवा हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाती है। इस अवसर नीना रानी, ओजस कुमार, भव्यांश कुमार, भीमराज बैंस, बलविंद्र कुमार, अंकुश कुमार उपस्थित रहे।


