दिन-रात भोले की बारात की धूम

भास्कर न्यूज|लुधियाना| महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा निकाली गई भव्य रथयात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिव आराधना करते हुए नृत्य किया और रथयात्रा के मार्ग में फूल बिछाए, जिससे पूरा रास्ता सुगंधित हो गया। यात्रा की शुरुआत पुडा ग्राउंड से हुई, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भोलेनाथ की विशेष पूजा की गई। 31 विद्वान ब्राह्मणों ने शंखनाद और नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। -संबंधित खबर पढ़ें पेज 2 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *