ताजपुर रोड पर सैंट्रल जेल के पास रविवार रात को तेज रफ्तार एक्टिवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक्टिवा सवार मौके से फरार हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां रोशन की मौत हो गई। कुछ देर बाद गोलू ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान टिब्बा रोड के रहने वाले गोलू व रोशन के रूप में हुई है। जो बिहार के रहने वाले है, टिब्बा रोड पर किराए पर रहते हैं। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई दविंदर सिंह का कहना है कि जांच जारी है। एक्टिवा सवार की तलाश की जा रही है।


