गुरजीत सिंह गिल को मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाया

पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से मार्केट कमेटी के चेयरमैन का पद खाली पड़ा था। इस कारण डीएमओ और डिप्टी डीएमओ की ओर से ही मंडी का संचालन किया जा रहा था। सोमवार को पंजाब सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार लुधियाना में गुरजीत सिंह गिल को मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसके अलावा हठूर में कर्मजीत सिंह, जगराओं में बलदेव सिंह, खन्ना में जगतार सिंह गिल, किला रायपुर में जगदीप जग्गी, माछीवाड़ा में सुखविंदर सिंह गिल, रायकोट में गुरमिंदर सिंह तूर, साहनेवाल में हेम राज को मार्केट कमेटी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, मोगा, अमृतसर, बठिंडा, बरनाला, श्री फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर में भी मार्किट कमेटी के चेयरमैन की नियुक्तियां की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *