पीपीसीबी ने माना-अभी भी बुड्ढा दरिया में गंदा पानी बहाया जा रहा

लुधियाना| बुड्ढा दरिया में प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने कंप्लाइंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। 20 मार्च को मामले में अगली सुनवाई होगी। पब्लिक एक्शन कमेटी (पीएसी) ने बुड्ढा दरिया में प्रदूषण को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की है। इंजीनियर कपिल अरोड़ा और जसकीरत सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट, ताजपुर रोड और बहादुर के टेक्सटाइल डाईंग क्लस्टर के तीन सीईटीपी के एसपीवी ने सीपीसीबी के निर्देशों के तहत पीपीसीबी द्वारा जारी आदेशों के खिलाफ अपील की है, जिसमें इन सीईटीपी को बुढा दरिया में ट्रीटेड एफ्यूलेंट डालने से रोका गया था। ताजपुर और फोकल पॉइंट सीईटीपी ने यह अपील राज्य सरकार द्वारा बुड्‌ढा दरिया के साथ सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी इस्तेमाल करने के लिए चैनल बनाने के आश्वासन पर की थी।डॉ. अमनदीप सिंह बैंस और प्रीत धनोआ ने बताया कि बेंच को सूचित किया कि सीईटीपी से तथाकथित ट्रीटेड पानी अभी भी बुड्ढा दरिया में छोड़ा जा रहा है। पीपीसीबी ने माना कि अभी भी बुड्ढा दरिया में गंदा पानी बहाया जा रहा है। पीएसी सदस्यों ने बताया कि सीईटीपी के वकील ने बार-बार तर्क दिया कि इस तरह के आदेश से उद्योगों पर असर पड़ेगा लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *