लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आज बूंदी दौरा:मां बीजासन मंदिर पर रोपवे का करेंगे भूमि पूजन, 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज बूंदी जिले के केशवरायपाटन और इंद्रगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को करीब 132 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें इंद्रगढ़ में मां बीजासन मंदिर पर 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रोपवे का भूमि पूजन मुख्य है। बिरला सुबह 11 बजे इंद्रगढ़ में मां बीजासन मंदिर में रोपवे कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, 62 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित बांसी-देई-खजूरी-करवर-इंद्रगढ़ सड़क मार्ग का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बृजमोहन गर्ग की प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
दोपहर बाद, लोकसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे केशवरायपाटन पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। रोपवे से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
इंद्रगढ़ बीजासन माता मंदिर में बनने वाले इस रोपवे से श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। इससे 750 सीढ़ियां चढ़ने की परेशानी समाप्त हो जाएगी, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
कार्यक्रम में बूंदी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा और पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति वह प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *