कलेक्टर जहां पहुंची, वहां कचरे से भरा नाला VIDEO:नगर निगम के कमिश्नर से मांगा जवाब, दूसरी जगहों पर साफ सफाई मिली

अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों का मौका देखने पहुंची तो वहां नाले कचरे से अटे मिले। लेकिन बाहर मुख्य रोड पर सफाई भी मिली। कलेक्टर ने नयाबास चौराहा, कबीर कॉलोनी, चितावन गली के पास नालियों एवं नालों का व तांगा स्टैंड एवं मीट मार्केट के पिंक टॉयलेट तथा एसएमडी सर्किल, ज्योति राव फूले, बस स्टेण्ड, कंट्रोल रूम, होप सर्कस, भगत सिंह, बिजली घर, जेल सर्किल के आस पास के क्षेत्रों सहित शहर के अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। शहर के नाले कचरे से भरे अलवर शहर के अधिकतर नाले कचरे से भरे हैं। वहीं पुराने इलाकों में कचरा अधिक मिलता है। शहर के मुख्य रोड व बाजारों में पहले की तुलना में सफाई है। लेकिन कच्ची बस्ती, कृषि कॉलोनी, मुख्य बाजारों से दूर संकरी गलियों में कचरा रहता है। बुध विहार से लगती कच्ची बस्ती, 60 फीट रोड के आसपास की कच्ची बस्तियों व कृषि कॉलोनियों में कचरा अधिक है। इस मामले में अलवर नगर निगम कमिश्नर सोहन सिंह का कहना है कि पहले से सफाई में काफी सुधार आया है। इसे कलेक्टर ने भी माना है। उनके निर्देश पर आगे जहां कमी है उसे दुरुस्त करना है। नालों की सफाई भी बराबर कर रहे हैं। ताकि बारिश के दिनों से पहले पूरे नाले साफ सुथरे हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *