अब किसान एप के जरिए खुद कर सकेंगे पंजीयन

कवर्धा| किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत पंजीयन प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे किसानों को सुविधा होगी। यह पहल कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को अनुदान, बीमा और विभिन्न सहायता योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। किसान स्वयं मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन कर सकेंगे। इसके अलावा, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और वेबसाइट के जरिए पटवारी भी इस काम में सहायता करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *