कवर्धा| एक मार्च से माशिमं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए 75 केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित परीक्षार्थी अपने स्कूल से प्रवेश पत्र ले सकते हैं। इस परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू ने बोर्ड परीक्षा के सुव्यवस्थित व सफल संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों में बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, ठंडे पेयजल की उपलब्धता, परीक्षा कक्ष, बोर्ड द्वारा निर्धारित पंजी, प्रपत्रों व निर्देशों के समयानुसार क्रियान्वयन करने कहा है। कक्षा 5 व 8वीं की केंद्रीकृत मूल्यांकन परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए राज्य कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों को साझा करते हुए आवश्यक कार्ययोजना पर काम करने कहा है।


