रायपुर के गुढ़ियारी थानाक्षेत्र के अशोक नगर इलाके में रोड रेज के विवाद में बाइक सवार आरोपी ने भाठगाांव निवासी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। हादसे में युवक के गाल, जांघ और सीने में चोट आई है। घायल युवक का नाम पुलिस द्वारा अमन प्रधान और आरोपी का नाम शुभम पटले बताया जा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से आगे की पूछताछ पुलिस कर रही है। पहले देखे चाकूबाजी में घायल हुए युवक के फोटो अब पढ़े क्या है पूरा मामला गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात 9 बजे की है। भाठागांव निवासी अमन प्रधान अपने दोस्त से मिलने के लिए गुढ़ियारी के अशोक नगर इलाके में गया हुआ था। अमन दोस्त से मिलकर वापस आ रहा था, इस दौर अशोक नगर इलाके में बाइक सवार शुभम पटले ने उसे कट मारकर बाइक निकाली। अमन ने बाइक ठीक तरह से चलाने के लिए कहा, तो आरोपी ने पहले विवाद किया और फिर पास में रखे चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी के अचानक हमले से अमन के चेहरे, सीने और जांघ में चोट आई है। अमन ने फोन पर अपने दोस्तों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया और आरोपी को हिरासत में लिया है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा गुढ़ियारी थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया, कि पीड़ित अमन प्रधान की शिकायत पर आरोपी शुभम पटले को हिरासत में लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


