घर से 1.20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा:मोगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, 79 हजार कैश बरामद

मोगा पुलिस ने एक घर से 1.20 लाख रुपये की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाथेवाला निवासी गुरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 79 हजार रुपये नकद और एक ताला बरामद किया है। थाना बाघापुराना के प्रभारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नाथेवाला निवासी शिकायतकर्ता सुखप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अपने परिवार सहित गुरुद्वारा साहिब में भोग समारोह में शामिल होने गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे जब वह घर लौटा, तो उसने देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया था। घर में कपड़े धोने वाली मशीन टूटी हुई थी और कमरे में रखा संदूक भी टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि संदूक में रखी कुल 1,20,000 रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। इस संबंध में थाना बाघापुराना में मुकदमा नंबर 50 के तहत धारा 331(3) एवं 305 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने हरजीत सिंह द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर गुरपिंदर सिंह उर्फ गोरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79,000 रुपये नकद और एक ताला बरामद किया है। शेष राशि की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *