कपूरथला में किसान ने चोर को रंगे हाथों पकड़ा:खंभे से बांधा; आरोपी ने कुछ दिन पहले कहा था- बाबा ध्यान रखना

कपूरथला जिले के भुलत्थ क्षेत्र की हिम्मत सिंह कॉलोनी में चोरी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया। सुबह एक किसान ने घर में घुसे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बिट्टू नाम का एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। आरोपी चारा काटने वाली मशीन पर लगी मोटर के नट खोलने लगा। परिवार के सभी लोग उस समय सो रहे थे। किसान ने मौके पर पकड़ा चोर किसान बलविंदर सिंह पास ही बिस्तर पर लेटे हुए थे, शोर सुनकर उनकी नींद खुल गई। जैसे ही आरोपी मोटर खोलकर ले जाने लगा, किसान ने तुरंत उसे पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद, उसे बरामदे में एक लकड़ी के खंभे से बांध दिया गया। आरोपी ने कहा था- बाबा हवेली का ध्यान रखना बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले भी उनकी बाइक चोरी हुई थी, जिसमें इसी व्यक्ति का हाथ था। उन्होनें बताया कि आरोपी बिट्टू 21 फरवरी की शाम को किसान के पास आकर यह कहकर गया था कि “बाबा, बहुत चोरियां हो रही हैं, हवेली का ध्यान रखना,” और आज खुद ही चोरी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस को सौंपा घटना की जानकारी वार्ड के पार्षद और अन्य लोगों को दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर नडाला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *