किन्नौर पुलिस ने नशे के साथ 3 युवक पकड़े:गश्त के दौरान हेरोइन बरामद किया, NDPS एक्ट में केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह टापरी थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एसआईयू टीम ने तीन युवकों को 8.29 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी की सुबह एसआईयू टीम टापरी थाना क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 8.29 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह, किरण कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। टापरी थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 11/26 दर्ज किया गया है। उन पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की चौकसी और अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *