CBSE ने प्रिंसिपल्स के लिए लॉन्च किया नया OSM डैशबोर्ड:कमियां पहचानने, टीचर्स को गाइड करना होगा आसान; मॉक इवैल्यूएशन जल्द पूरा करने का निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऑनलाइन स्कैन मार्किंग (OSM) सिस्टम के तहत उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन की तैयारी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि स्कूल के सभी शिक्षक OSM पोर्टल पर लॉग-इन कर मॉक इवैल्यूएशन (प्रैक्टिस सेशन) अनिवार्य रूप से पूरा करें। CBSE द्वारा शिक्षकों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल ID पर लॉग-इन क्रेडेंशियल भेजे जा रहे हैं, जबकि OTP OASIS में दर्ज मोबाइल नंबर पर आ रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों को मेल मिल चुका है, लेकिन जिन शिक्षकों की OASIS में ई-मेल ID या मोबाइल नंबर गलत हैं, उन्हें लॉग-इन में दिक्कत आ रही है। प्रिंसिपल्स/HoS के लिए नया OSM डैशबोर्ड शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और पूरे स्कूल की प्रगति पर नजर रखने के लिए प्रिंसिपल/हेड ऑफ स्कूल (HoS) के लिए एक OSM डैशबोर्ड विकसित किया गया है। इस डैशबोर्ड में प्रिंसिपल्स अपने लॉग-इन से प्रवेश कर यह देख सकेंगे— इससे प्रिंसिपल्स को कमियां पहचानने, शिक्षकों को मार्गदर्शन देने और समय पर प्रैक्टिस सेशन पूरा कराने में मदद मिलेगी। OASIS डिटेल सुधारने की सुविधा डैशबोर्ड में मौजूद OASIS लिंक के जरिए प्रिंसिपल्स शिक्षक की ई-मेल ID और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। डिटेल अपडेट करने के 6 घंटे बाद, शिक्षक को नई लॉग-इन ID/पासवर्ड ई-मेल पर और OTP मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। CBSE ने कहा है कि सही और अपडेटेड संपर्क विवरण OSM प्लेटफॉर्म तक निर्बाध पहुंच और प्रभावी संचार के लिए बेहद जरूरी हैं। OSM डिजिटल मूल्यांकन का सिस्टम OSM (ऑनलाइन स्कैन मार्किंग) एक डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है, जिसमें छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को स्कैन किया जाता है। शिक्षक उन्हें ऑनलाइन स्क्रीन पर देखकर जांचते हैं। इससे मूल्यांकन तेज, पारदर्शी और त्रुटि-रहित होता है। इससे मैन्युअल हैंडलिंग कम होती है और रिजल्ट प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित बनती है CBSE ने दिए डैशबोर्ड नियमित चेक करने का निर्देश CBSE ने सभी स्कूलों से कहा है कि वे डैशबोर्ड नियमित रूप से चेक करें, OSM प्रैक्टिस सेशन की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कक्षा 11 और 12 पढ़ाने वाले सभी शिक्षक जल्द से जल्द मॉक इवैल्यूएशन पूरा करें, ताकि आगामी मुख्य मूल्यांकन के लिए वे पूरी तरह तैयार रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *