ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम में दो खिलाड़ियों का चयन हुआ

चित्तौड़गढ़ | सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा फुटबॉल पुरुष टीम की ट्रायल की गई। इसमें विद्यार्थी प्रदीप कीर और राकेश लोढा का चयन हुआ, जो ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता जयपुर में 17 से 22 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रदीप कर और राकेश लोढा प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। मॉर्निंग फुटबॉल क्लब के धर्मेंद्रसिंह, शाहिद हुसैन, लखननाथ, वसीम खान, ओमनाथ, राजूभाई, इमरान, रिजवान,पिंटू अकरम, तालिब,सनी, कम्मू, पुष्कर, सुनील सोनी आदि ने दोनों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *