झुंझुनूं में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoITC) के कार्मिकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुई। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ, जिला इकाई झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित इस खेल महाकुंभ का आयोजन स्वर्ण जयंती स्टेडियम में किया गया। कंप्यूटर और तकनीकी कार्यों में व्यस्त रहने वाले आईटी कार्मिकों ने रैकेट थामकर खेल मैदान में अपनी फिटनेस और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई मुकाबले रोमांचक रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कपिल झाझड़िया और मीनू वर्मा के प्रदर्शन की रही। कपिल बने ‘ट्रिपल चैंपियन’ प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी कपिल झाझड़िया रहे। उन्होंने पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल—तीनों वर्गों में जीत दर्ज कर तिहरा कब्जा जमाया। महिला वर्ग में मीनू वर्मा का दबदबा खेल से बढ़ी एकजुटता और फिटनेस संघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश नुनिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आईटी कार्मिकों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। दिनभर तकनीकी कार्यों में व्यस्त रहने वाले कर्मचारियों के लिए यह आयोजन तनाव दूर करने और आपसी समन्वय मजबूत करने का सशक्त माध्यम बना। अतिथियों ने किया सम्मान समापन समारोह में प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त निदेशक अनीता कुमारी, साइबर सीआई गोपाल सिंह जांगिड़, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला और प्रतियोगिता प्रायोजक ‘यूनिक वनटच सिस्टम’ के राज्य समन्वयक योगेंद्र सिहाग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और विभाग की इस पहल की सराहना की।


