चित्तौड़गढ़ | भजनलाल सरकार के कार्यकाल के एक साल पूरा होने एवं ईआरसीपी परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष कार्यक्रम में कई उदघाटन, शिलान्यास किए। सभा में सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुन जीनगर, जिला संगठन चुनाव प्रभारी मुकेश गर्ग, जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, संयोजक हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव सहित जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। पीएम मोदी ने 1634 करोड़ की लागत से 178.20 किमी लम्बे अजमेर से चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) रेलमार्ग के दोहरीकरण का शिलान्यास भी किया। इस पर जिला भाजपा ने पीएम मोदी, केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम भजनलाल शर्मा एवं सांसद सी.पी. जोशी का आभार जताया।


