बूंदी में नाथ समाज की हुई बैठक:गोरक्षनाथ प्राकट्य दिवस मनाने को लेकर हुई चर्चा

बूंदी में नाथ समाज की एक बैठक खेड़ा के बालाजी मंदिर में संपन्न हुई। इसमें समाज के आराध्य देव महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी का प्राकट्य दिवस बैशाख पूर्णिमा (1 मई) को मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि इस अवसर पर बूंदी जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह, भव्य शोभायात्रा, कलश यात्रा और रात्रि सत्संग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में एक प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। 8 मार्च को और होगी बैठक, रूपरेखा होगी तैयार
नाथ समाज के जिलाध्यक्ष नंदलाल योगी ने बताया कि आगामी 8 मार्च को एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन किया जाएगा और विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। समाज के सभी सदस्यों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग करने का आह्वान किया गया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष नंदलाल योगी, महामंत्री शंभूनाथ योगी, दुर्गानाथ योगी, गोरक्ष सेना प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश योगी, गोरक्ष सेना जिलाध्यक्ष शिव योगी, मदन योगी, हंसराज योगी, हीरालाल योगी, श्योजीनाथ योगी, महावीर योगी, मोहनलाल योगी, मुकेश योगी, महेश योगी, धर्मराज योगी, दिनेश योगी, रमेश योगी, त्रिलोक योगी, प्रहलाद नाथ सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *