भाई की पत्नी के कमरे में आग लगा दी:कमरे में बेड, कूल, अलमारी, फ्रिज सहित पूरा सामान जलकर राख

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के बनिया का बाग क्षेत्र में 37 साल के युवक ने अपने भाई की पत्नी के कमरे में आग लगा दी। जिससे उसका बेड, कपड़े, फ्रिज, कूलर सहत पूरा सामान जल गया। आग लगाने से पहले दिन व्यक्ति ने झगड़ा किया था। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी युवक को समझाया था। फिर भी उसने कमरे में आग लगा दी। हालांकि उस समय कमरे में भाई की पत्नी व उसके दो बच्चे नहीं थे। जिसके कारण जान बच सकी। आरोपी राजेश सेन के भाई की पत्नी सरला देवी के पति की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। वह घर में दो बच्चे व सास के साथ रहती है। उसी घर में उसका देवर रहता था। जो उसके साथ झगड़ा करता रहता है। आए दिन शराब के नशे में तोडफोड़ कर देता है। जिससे परेशान होकर रविवार को भी वह अपने रिश्तेदार के यहां सोनावा डूंगरी पर चल गई थी। लेकिन सोमवार सुबह करीब 4 बजे पता चला कि उनके घर में आग लग गई। यहां आने पर देखा तो उसके कमरे में आग लगी थी। उसका पूरा सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहनों ने आग को बुझाया है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। महिला के रिश्तेदार का कहना है कि गरीब महिला मजदूरी कर बच्चों का पाल रही है। लेकिन उसका ही देवर उसे परेशान करता है। जो अविवाहित है। उस पर गंदी नजर रखता है। पूरी शिकायत दर्ज करा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *