घर में घुसकर डंपर, ट्रक,कार और कैम्पर में लगाई आग:मकान पर ज्वलनशील बोतलें भी फेंकी; अवैध माइनिंग को लेकर विवाद

जोधपुर में एक घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों में आग लगा दी। आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर पीड़ित के घर को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाड़ियां जलती हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें एक डंपर, ट्रक, कार और एक कैम्पर शामिल है। राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एडवोकेट रविंद्र चौधरी ने बताया- रविवार रात करीब 3 बजे 10 से ज्यादा बदमाश घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने वहां खड़े वाहनों पर पेट्रोल और कांच की बोतलों में भरे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। परिवार के सदस्यों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। बदमाशों ने कांच की बोतलों में भरे ज्वलनशील पदार्थ घर की तरफ भी फेंके, जो दीवारों से टकराकर गिर गए। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ। परिवार ने आग बुझाई रविंद्र चौधरी ने रिपोर्ट में बताया-आरोपियों ने उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने और भय का माहौल पैदा करने के इरादे से यह वारदात की है। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पीड़ित ने इस संबंध में राकेश मांजू, बुद्धाराम गोदारा, नेमाराम बिश्नोई, मुन्ना राम, बजरंग और सतीश सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अवैध माइनिंग को लेकर विवाद जानकारी के अनुसार, दोनो पक्षों के बीच केरू गांव में पत्थर के खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 17 दिन पहले भी इसी तरह वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुई थी। इसके बाद केस दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा था। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया- तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में अनुसंधान जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। —- विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जोधपुर में दो गुटों के झगड़े में डंपर फूंका:जेसीबी सहित 6 वाहनों में तोड़फोड़ की गई, ;खनन को लेकर हुआ विवाद, 8 लोगों को पकड़ा जोधपुर में 2 गुटों के बीच खनन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना राजीव गांधी थाना क्षेत्र के केरू खनन इलाके की है। राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया- शुक्रवार शाम को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इनके बीच खनन लीज को लेकर पहले से विवाद चल आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *