डीग में 4 बदमाश गिरफ्तार:3 हिस्ट्रीशीटर और साइबर ठगी का 1 भगोड़ा भी शामिल

डीग जिले की बृज नगर पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें साइबर ठगी का एक भगोड़ा भी शामिल है। एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बृज नगर थानाधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन एरिया डोमिनेशन’ के तहत 3 हिस्ट्रीशीटरों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें विडगवां निवासी इकबाल उर्फ मोडा पुत्र इलियास, मस्तान उर्फ अकबर पुत्र इदरीश और इमरान पुत्र आसू शामिल हैं। पुलिस ने वर्ष 2023 में घर में घुसकर मारपीट के मामले में फरार चल रहे साट्या का नगला निवासी कन्हैया पुत्र सियाराम को भी पकड़ा है। इसके अतिरिक्त, पुन्हाना के नई थाना क्षेत्र निवासी लुकमान पुत्र हुरमत को स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। साइबर ठगी के मामलों में वांछित दुदावल निवासी वसीम पुत्र भूरमल, सलीम पुत्र छतरू और मूडिया निवासी युवराज पुत्र कुंवर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *