राजस्थान की जज साक्षी बनेंगी सुनैना चौटाला की पुत्रवधू:बेटा बिजनेस संभाल रहा; हिसार-फतेहाबाद से चुनाव लड़ चुकी इनेलो नेत्री

राजस्थान की जज साक्षी भांभू इंडियन नेशनल लोकदल की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला की पुत्रवधू बनेंगी। उनकी सगाई सुनैना चौटाला और रवि चौटाला के इकलौते बेटे जयदीव्यन के साथ हुई है। सगाई समारोह में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला समेत पारिवारिक लोगों ने भाग लिया। सुनैना चौटाला व उनके पति रवि चौटाला डबवाली में रहते हैं। उनके बेटे की ससुराल राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव डबली रैठाना में होगी। साक्षी भांभू इस समय खाजूवाला में जज के तौर पर कार्यरत हैं। बता दें कि, सुनैना चौटाला साल 2024 में इनेलो की टिकट पर फतेहाबाद से विधानसभा और हिसार से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, इन दोनों चुनावों में वह जीत नहीं पाई, लेकिन अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाने में जरूर कामयाब हुई। बेटा मास कम्युनिकेशन पास सुनैना चौटाला के इकलौते बेटे जयदिव्यन ने आईएमटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में डिग्री की हुई है। वह फिलहाल परिवार का बिजनेस संभाल रहे हैं। वहीं, होने वाली पुत्रवधू साक्षी भांभू आरएएस हैं और कॉलेज व यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। साक्षी ने पहले ही प्रयास में न्यायिक परीक्षा पास कर ली थी। वह बेहद कम उम्र की जज बनने का गौरव हासिल कर चुकी है। साक्षी के परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला है परिवार सुनैना चौटाला का समधी परिवार भी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला है। उनकी पुत्रवधू साक्षी के दादा गांव के सरपंच रह चुके हैं। वहीं, उनकी मां सरिता भांभू भी जिला परिषद की सदस्य रह चुकी है। पिता कृष्ण भांभू भी राजनीतिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
सगाई समारोह में पहुंचे अभय चौटाला सगाई समारोह रविवार को हुआ। इस समारोह में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, उनकी पत्नी कांता चौटाला, डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला समेत परिवार के कई लोग शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *