प्रतापगढ़ पुलिस ने 59 वांछित आरोपी पकड़े:42 टीमों ने की कार्रवाई, एरिया डोमिनेंस अभियान चलाया

प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले भर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ और एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए 205 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 42 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने जिले के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर अपराधियों को पकड़ा। कई मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3, पॉक्सो/बलात्कार के मामले में 1, और लूट/डकैती/नकबजनी/चोरी के मामले में 1 आरोपी शामिल है। इसके अलावा, 13 अन्य मामलों में भी गिरफ्तारियां की गईं। 29 गैरसाइलों को धारा 126-170 के तहत पकड़ा गया। आबकारी अधिनियम में 5 अभियुक्त गिरफ्तार
आबकारी अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 54 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। आर्म्स एक्ट के 2 मामलों में 2 अभियुक्तों को पकड़ा गया, जबकि 3 अन्य आरोपियों को भी विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया। देवगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई। यहां 51 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया गया। इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर डोडाचूरा के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक बलेनो गाड़ी भी जब्त की गई। प्रतापगढ़ पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *