शराबी देवर ने भाभी के कमरे में लगाई आग:बेड,कूलर, फ्रिज समेत पूरा सामान जलकर राख; एक दिन पहले हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

अलवर शहर में घरेलू झगड़े के चलते छोटे भाई(देवर) ने बड़े भाई की पत्नी (भाभी) के कमरे में आग लगा दी। आग लगने से कमरे में रखा बेड, कपड़े, फ्रिज, कूलर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, उस समय कमरे में उसके भाई की पत्नी और बच्चे नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र के बनिया का बाग में सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, आग लगाने के पहले दिन देवर ने अपनी भाई से झगड़ा किया था। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवक को समझाया भी था। फिर भी आरोपी ने उसके कमरे में आग लगाने जैसा गलत कदम उठा ही लिया। आरोपी आए दिन नशे में अपनी भाभी से करता है झगड़ा दरअसल, आरोपी राजेश सेन(37) की भाभी सरला देवी के पति की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह घर में अपने दो बच्चों और सास के साथ रहती है। उसी घर में उसका देवर रहता है, जो आए दिन उसके साथ झगड़ा करता रहता है। आए दिन शराब के नशे में तोडफोड़ कर देता है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी पुलिस जिससे परेशान होकर रविवार को सरला अपने रिश्तेदार के यहां सोनावा डूंगरी पर चल गई थी। लेकिन सोमवार सुबह करीब 4 बजे पता चला कि उनके घर में आग लग गई। जिसके बाद वह यहां पहुंची तो कमरे में सारा सामान राख के ढेर में बदल चुका था। उनके यहां नहीं रहने से बच्ची समेत उसकी जान बच गई। हालांकि, आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। महिला के रिश्तेदार का कहना है कि गरीब महिला मजदूरी कर बच्चों को पाल रही है। लेकिन उसका ही देवर उसे परेशान करता रहता है, जो अविवाहित है। उस पर गंदी नजर रखता है। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *