चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मैणासर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार राजजियासर निवासी गिरधारीलाल अपनी बाइक पर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को एक निजी वाहन से रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गिरधारीलाल को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


