पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला:गोवा से कोरबा लौटा था, करैक्टर पर शक करता था, विवाद के वारदात, आरोपी अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। विवाद के बाद गुस्साए पति ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम फुलजेन तिर्की (38) है। वह अपनी पत्नी गीता तिर्की (36) के कैरेक्टर पर शक करता था। सोमवार सुबह इसी बात पर दंपती का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर फुलजेन ने गीता की पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से पत्नी गीता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति रविवार को ही गोवा से लौटा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है। देखिए वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की पूरा कहानी दरअसल, फुलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में रहता था। दोनों वहां एक निजी कंपनी में काम करते थे। जबकि गीता अपने छोटे बेटे के साथ मुड़धुवा गांव में रहती थी। रविवार रात बाप-बेटा गोवा से गांव पहुंचे। आज सुबह फुलजेन का पत्नी से उसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए पति ने पास रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। इसके अलावा महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में पति ने कैरेक्टर पर शक करना बताया। पुलिस बोली- वैधानिक कार्रवाई की जा रही इस मामले में थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी पति फुलजेन तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… खाना नहीं बनाने पर पत्नी को मार-डाला: मारपीट के बाद गला घोंटा, गौरा-गौरी देखने गए थे, पति ने लोगों से कहा- गिरने से मौत हुई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाना नहीं बनाने से गुस्साए पति ने पत्नी के साथ पहले मारपीट की। फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। बाद में उसने पड़ोसियों और पुलिस को गुमराह कर गिरने से पत्नी की मौत होने की जानकारी दी। घटना तखतपुर थाना के जूनापारा चौकी क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *