प्रतापगढ़ पुलिस ने 51 किलो डोडाचूरा पकड़ा:दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डोडाचूरा के परिवहन में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त की गई। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और पुलिस उपाधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में डीएसटी और देवगढ़ थाना पुलिस ने की। देवगढ़ पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागा बलेनो सवार
घटनाक्रम के अनुसार, उपनिरीक्षक नगजीराम के नेतृत्व में देवगढ़ थाना पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान देवगढ़ कस्बे की ओर से एक बलेनो कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर राणपुर की तरफ कार भगा ले गया। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा पुलिस ने की टीम ने जब कार का पीछा किया तो खाटला बोर तालाब की पाल पर आगे रास्ता बंद होने पर बलेनो सवार कार छोड़कर जंगल में भागने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तीन प्लास्टिक के कट्टों में मिला डोडाचूरा
पूछताछ में कार ड्राइवर की पहचान राजाराम (44) निवासी अजासर जिला फलोदी (हाल बीकानेर) के रूप में हुई। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महावीर सिंह (20) निवासी सावलता खुर्द, जिला पाली बताया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें तीन प्लास्टिक के कट्टों में कुल 51 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। 7.70 लाख रुपए डोडाचूरा की कीमत
पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देवगढ़ थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 7 लाख 70 हजार रुपए बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *