फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का विरोध:समाज ने रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

विद्याधर नगर में अखिल भारतीय यादव महासभा (विधि प्रकोष्ठ), राजस्थान की टीम फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में मीडिया से रूबरू हुई। 27 फरवरी को प्रस्तावित फिल्म की रिलीज को लेकर यादव समाज के विभिन्न वर्गों ने असंतोष जताते हुए इसके प्रसारण और प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। मीडिया को संबोधित करते हुए विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमराव सिंह यादव ने कहा कि समाज की ओर से देशभर में संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि फिल्म के माध्यम से यादव समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि फिल्म के आपत्तिजनक अंशों को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा इसकी रिलीज पर रोक लगाई जाए। महासभा की ओर से बताया गया कि राजस्थान सहित देशभर में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि फिल्म से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया के तहत नामजद शिकायतें और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। यदि आपत्तिजनक सामग्री नहीं हटाई गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र यादव, संगठन महासचिव नरेंद्र यादव और सलाहकार विनोद यादव भी मौजूद रहे और मीडिया के सवालों के जवाब दिए। आगे पढ़ें जयपुर की अन्य खबरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *