बांसवाड़ा| कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को मां बाड़ी केंद्र व लिफ्ट परियोजना का निरीक्षण किया और मौके पर देखी गई व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंगलवार को ग्राम पंचायत महेशपुरा के खोरीपाडा के मां- बाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखा। कलेक्टर ने कुण्डला में स्वच्छ परियोजना के तहत निर्माणाधीन लिफ्ट कार्य को भी देखा और कार्य को त्वरित गति के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।


