पंजाब में बजट से महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे:बठिंडा में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने दी जानकारी, स्वास्थ्य बीमा योजना के 9 लाख कार्ड बने

पंजाब सरकार महिला दिवस पर अपना बजट पेश करेगी। इस बजट में राज्य की हर महिला को 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया सलाहकार और आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज सिंह पन्नू ने बठिंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। पन्नू ने बताया कि आज एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक हो रही है। इस बैठक में एक्साइज पॉलिसी और अन्य आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा। पन्नू ने कहा कि बादल को पहले अपनी पार्टी को संभालना चाहिए, क्योंकि वह लगातार गैंगस्टरों और उनके परिवारों को अकाली दल में शामिल कर रहे हैं और उन्हें टिकट भी दे रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना पन्नू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सैनी को पहले अपने राज्य हरियाणा पर ध्यान देना चाहिए, जहां लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं, और बैंक डकैती व धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। बलतेज पन्नू ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना काफी सफल रही है। इस योजना के तहत 9 लाख से अधिक लोगों ने अपने कार्ड बनवा लिए हैं, और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *