मोगा पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार:बाइक बरामद, चुराकर लाया था, थाना सिटी साउथ पुलिस की कार्रवाई

मोगा जिले में पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। जहां थाना सिटी साउथ मोगा की पुलिस टीम ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति, जो चोरियां करने का आदी है, मोगा में पी-मार्का फैक्टरी के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इस सूचना को विश्वसनीय मानते हुए, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर छापेमारी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस वहीं पूछताछ में उसकी पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव चड़िक, जिला मोगा के रूप में हुई। आरोपी के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी को कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। कई वारदातों का होगा खुलासा इसका उद्देश्य इससे संबंधित अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा करना है। बता दे कि मोगा पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार रात्रि गश्त और खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *