5 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:रावतसर पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज; सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

हनुमानगढ़ की रावतसर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.59 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रावतसर निवासी रंगीला राम (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार देर शाम आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने वन विभाग वाली गली में आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच खुईयां थानाधिकारी राधेश्याम को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से हेरोइन के स्रोत, सप्लायर्स और बिक्री नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किससे मादक पदार्थ खरीदता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *