शिमला में विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख ठगे:युवती को कनाडा भेजने का दिया झांसा, चंडीगढ़ के खरड़ से महिला को किया गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी से पकड़ा गया। यह मामला शिमला के बालूगंज पुलिस थाने में वर्ष 2025 में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को कनाडा भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे लगभग 25 लाख रुपये ठग लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। वे लगातार अपने मोबाइल फोन की सिम बदल रहे थे और व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके। वांछित आरोपियों की तलाश के लिए गहन तकनीकी जांच की गई। जांच के बाद, 22 फरवरी को एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में दबिश दी और एक फ्लैट से आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *