कोटा में पुरानी रंजिश के चलते देर रात बदमाशों ने चाकू लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या के मामले में 2 साल तक जेल में भी रहा था बंद। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात साढ़े 11 बजे के आसपास का है। मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह(25) गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी निवासी के रूप में हुई है। गले पर किया चाकू से वार। जानकारी के मुताबिक, देर रात 5-7 बदमाशों ने धीरज सुमन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में तुरंत उसे एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक का इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात करीब 1.30 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई लोकेश ने बताया कि मेरा भाई कोटडी से बाइक से आ रहा था इसी दौरान कुछ 5 से 7 लड़के खड़े हुए सिगरेट पी रहे थे उन्होंने धुआं उसकी तरफ छोड़ दिया। इस बात को लेकर झगड़ा हूआ पहले तो मेरा भाई वहां से निकल गया लेकिन आते समय दोबारा से उन लोगों ने रोका और उसके गले पर चाकू से हमला किया जब वह नीचे गिर गया तो उसे पर डंडे और पाइपों से ताबड़तोड़ वार करते रहे। जिससे वह बेहोश हो गया और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 2 साल तक जेल में भी रहा था बंद मृतक बताया जा रहा है कि मृतक धीरज सुमन पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल में बंद रहा था। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मारपीट करने वाले युवक मृतक के परिचित बताए जा रहे हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। परिजनों की मौजूदगी में करवाया पोस्टमॉर्टम गुमानपुरा थाना अधिकारी महेश कारगवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।


