जोधपुर में शादी के चंद घंटे पहले दो बहनों की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने जहर खाकर सुसाइड किया था। बहनों के मामा का दावा है कि उनकी भांजियां इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। घटना सूरसागर इलाके मणाई के शंभू सिंह की ढाणी में 20 फरवरी की रात को हुई थी। यहां प्राइवेट स्कूल की टीचर्स शोभा (25) और विमला (23) की शनिवार को बारात आनी थी, लेकिन उनकी शुक्रवार रात को मौत हो गई थी। सुसाइड क्यों किया? पुलिस जांच में सूरसागर थाने की टीम ने दोनों बहनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। थानाधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि मोबाइल डेटा से चैट, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच की जाएगी। पिता से परिवार के हालात, विवाद, तनाव पर पूछताछ थानाधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि लड़कियों के पिता दीपसिंह (49) से भी पूछताछ की है। इस संबंध में हाल के विवाद, तनाव और किसी तरह के दबाव को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि स्पष्ट हो सके कि यह सुसाइड का मामला है या कोई और वजह है। एफएसएल जांच से ही पता लगेगा, कौन सा जहर खाया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम में जहर से मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन मौके से कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद एफएसएल जांच के लिए विसरा प्रिजर्व किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि दोनों ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस को शक है कि गोलियों की ओवरडोज से मौत हो सकती है। एक की शादी बीकानेर, दूसरे की बालेसर में हुई बहनों की शादी जोधपुर के जैमला गांव के रहने वाले चचेरे भाइयों से होनी थीं। मौत की जानकारी के बाद आनन-फानन में दूल्हों का रिश्ता आपसी रिश्तेदारी में कर दिया गया। सरपंच अमनराम ने बताया कि एक दूल्हे का विवाह बीकानेर के कोलायत स्थित खेतीलाई में हुआ। दूसरे की शादी बालेसर स्थित डेरिया मेरिया में हुई। रविवार को बारात वापस अपने गांव लौट आई। इसके बाद सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। …. शादी के दिन ही दो दुल्हनों की मौत:सगी बहनों की आज आनी थी बारात, मामा बोले- दोनों भांजी इस रिश्ते से खुश नहीं थी


