महिला सुरक्षा: राजकॉप सिटीजन एप में जोड़ा Need Help फीचर , लोकेशन ट्रेस कर पुलिस करेगी मदद

भास्कर न्यूज | अलवर राजस्थान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को एक नई दिशा देने के लिए एक अहम पहल की है। ‘राजकॉप सिटीजन एप’ में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसे ‘Need Help’ नाम दिया गया है। इस फीचर के जरिए महिलाएं किसी भी संकट के समय बिना देरी के पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकेंगी। खास बात यह है कि संकट में फंसी महिला कहीं की भी हो उसे सहायता नजदीकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल दी जाएगी। जिले और रेंज स्तर पर पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों के माध्यम से इस एप का इस्तेमाल करने की जानकारी भी दी जाएगी जिससे महिलाएं और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने के लिए अभियान चलाएं और आमजन को इसके इस्तेमाल का डेमोंस्ट्रेशन दें। ^परेशानी में फंसी कोई भी महिला इस फीचर का उपयोग कर सहायता हासिल कर सकती है। किसी भी परेशानी में फंसी महिला अगर बात नहीं कर सके तो महिला की लोकेशन को ट्रेस कर स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी पुलिस टीम से को-ऑर्डिनेट कर तत्काल महिला की सहायता के लिए भेजेगा। -संजीव नैन, एसपी अलवर 1. आपात स्थिति में सहायता – जब एक महिला को त्वरित मदद की आवश्यकता होगी, तो वह Need Help ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी रिक्वेस्ट भेज सकती है। जैसे ही संकट में फंसी कोई महिला इस एप के Need Help बटन का उपयोग करेगी तो तुरंत जयपुर स्थित 1090 कन्ट्रोल रूम को नोटिफिकेशन िमलेगा। इस पर पुलिसकर्मी तुरंत महिला को कॉल करके उसकी स्थिति का पता करेंगे। यदि किसी कारण से महिला कॉल रिसीव नहीं करती है तो उसकी लोकेशन के आधार पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 से मदद पहुंचाई जाएगी। हेल्प मांगने के बाद पीड़ित तक पुलिस के पहुंचने तक की सारी जानकारी एप पर दी जाएगी। 2. गैर-आपातकालीन सहायता- महिलाएं एप के जरिए गैर-आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस स्थिति में भी कन्ट्रोल रूम से मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की जाती है और संबंधित थाने को जानकारी दी जाती है। परिवाद होने की स्थिति में कन्ट्रोल रूम कर्मचारी पीड़ित महिला का परिवाद प्राप्त कर सीसीटीएनएस में दर्ज करके सम्बन्धित थाने को वह परिवाद जांच के लिए भेजेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *