दुष्कर्म में 2 आरोपियों को 20 साल का कारावास

अलवर| विशिष्ट न्यायाधीश पाक्सो संख्या 1 जगेन्द्र अग्रवाल ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में 2 आरोपियों हरियाणा महेन्द्रगढ़ के रजनीश व नारनौल के ज्ञानचंद को 20 वर्ष के कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में पीड़िता के परिजनों ने बहरोड थाने में 17 मार्च 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत में काम करने के दौरान आरोपी बाइक सवार जबरन नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चालन पेश किया था। अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *