ग्रंथी ने जहर खाकर पोस्ट किया सुसाइड नोट:बाबा बलविंदर सिंह पर लगाए मारपीट के आरोप, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

संगरूर के चांगली गांव के रहने वाले ग्रंथी अजीत सिंह जहर खाकर आत्महत्या कर दी। अजीत सिंह ने जहर खाने के बाद एक वीडियो बनाया। अजीत सिंह ने वीडियो व सोशल मीडिया के जरिए अपने सुसाइड करने का कारण बताया। अजीत सिंह ने अपनी मौत का जिम्मेदार बाबा बलविंदर सिंह चांगली वाले को बताया। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने बाबा बलविंदर सिंह चांगली के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया लेकिन परिवार उसकी गिरफ्तारी की जिद पर अड़ा है। परिवार व ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने सोमवार को चांगली के नजदीक कातरों के पास चक्का जाम किया और प्रदर्शन किया। अजीत सिंह ने शनिवार को आत्महत्या कर दी थी और उसके बाद से अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। अजीत सिंह ने सुसाइड नोट में लगाए बाबा बलविंदर सिंह चांगली पर ये आरोप.. घर बुलाकर दो बार पीटा: मृतक अजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो और सुसाइड नोट पोस्अ किया है उसमें आरोप लगाया है कि बाबा बलविंदर सिंह चांगली वाला उसे घर बुलाकर दो बार पीट चुका है। विरोध करने पर वो और ज्यादा मारता है। अपने पास ड्यूटी करने को कहा: ग्रंथी अजीत सिंह बस्सियां में कई सालों से काम करता था। उसने सुसाइडनोट में लिखा कि बाबा बलविंदर सिंह उसे अपने पास काम करने को कह रहा है। उसे कहता है कि कहीं और ड्यूटी नहीं करनी। इनके डर की वजह से मैं इनसे दूर रहता हॅूं। बाबा सिमरनदीप सिंह का मोबाइल चोरी करने का दबाव: ग्रंथीअजीत सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा और कहा कि बाबा बलविंदर सिंह चांगली वाला उसे बाबा सिमरनदीप सिंह बस्सियां वालों का मोबाइल चोरी करके लाने को कह रहा है। मैंने बात नहीं तानी तो उसने फिर पिटाई कर दी। डेंटिस्ट की दुकान पर पीटा: ग्रंथी अजीत सिंह ने लिखा कि शनिवार को मैं गांव चांगली में दांतों के डॉक्टर की दुकान पर था तो बलविंदर सिंह ने मुझे वहीं पर मारा और मुझे अपशब्द कहे। बताओ कितना बुजदिल बना रहूं: उसने सुसाइड नोट में लिखा कि बताओ कितना बुजुदिल बना रहूं। पुलिस के पास जाऊंगा तो पुलिस भी मेरा साथ नहीं देगी। इसलिए मैं सुसाइड करने लगा हूं। मैंने जो बात कहनी थी कह दी। माफ कर देना: अजीत सिंह ने लास्ट में लिखा कि प्लीज मैंने किसी भाई बहन का गलती से भी दिल दुखाया हो तो मुझे माफ कर देना। संस्कार के लिए परिवार ने रखी प्रशासन के सामने ये शर्तें जानिए.. आरोपी बलविंदर सिंह पर लगी धाराएं बताएं अधिकारी: परिवार का आरोप है कि रविवार को पुलिस पर्चा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। जब दबाव बनाया तो पुलिस ने पर्चा दर्ज तो कर दिया लेकिन धाराएं नहीं बताई। अजीत सिंह के रिश्तेदार दलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पर जिन धाराओं पर केस दर्ज किया है उन्हें अधिकारी बताएं। गिरफ्तार करेंगे तो होगा संस्कार: परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया और उसे हमारे सामने पेश नहीं किया तब तक हम संस्कार नहीं करवाएंगे। पुलिस ने अगर जबरदस्ती की तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आरोपी नहीं पकड़ा गया तो परिवार को हिरासत में लें: दलजीत सिंह ने कहा कि आरोपी सरेआम घूम रहा है। उसका परिवार उसे बचाने में लगा है। अगर पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ती तो उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले। ग्रंथी अजीत सिंह के फेसबुक पर पोस्ट किया गया सुसाइड नोट वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरुजी की फतेह अजीत सिंह मैं आज सुसाइड करने लगा हूं। बलविंदर सिंह चांगली वालों की गुंडागर्दी से तंग आकर कर रहा हूं। इन्होंने मुझे दो बार अपने डेरे बुलाकर मारा पीटा। पहले कहते थे कि तूने यहीं पर ड्यूटी करनी है और किसी जगह नहीं जाना। में इनकी डर की वजह से दूर रहता था। अब मुझे बोल रहे थे कि बाबा सिमरनदीप सिंह बस्सियां वालों का फोन चोरी करके हमें दे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने कल शाम को मेरे गांव में दांतों वाले डाक्टर की दुकान पर मेरे साथ मारपीट की। बताओ मैं कितना बुजदिल बना रहता। मुझे पता है कि पुलिस ने मेरा साथ नहीं देना है इसलिए मैं आज सुसाइड करने लगा हूं। मैं जो बात कहनी थी कह दी। प्लीज मैंने कभी किसी भाई बहन का गलती से भी दिल दुखाया हो तो मुझे माफ कर देना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *