डीडवाना-कुचामन में फागोत्सव में महिलाओं ने खेली होली:महादेव मंदिर में भगवान को फूलों से सजाया, श्याम बाबा का दरबार सजा

फाल्गुन मास के साथ ही में फागोत्सव की रंगत चढ़ने लगी है। नावा सिटी में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित श्याम फाग महोत्सव और फाग उत्सव में श्रद्धा, भक्ति और रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। भजनों की स्वर लहरियों, गुलाल-अबीर और पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुरोहित सदन में सजा बाबा श्याम का दरबार पुरानी रेलवे स्टेशन स्थित गणेश विहार कॉलोनी के पुरोहित सदन में महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य श्याम फाग महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। रंग-बिरंगी सजावट और फूलों से सुसज्जित परिसर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। महिलाओं ने सुमधुर फाग और भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। गुलाल और पुष्प वर्षा के साथ प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संकट हरण महादेव मंदिर में रंगों संग भक्ति संकट हरण महादेव मंदिर, जय नारायण व्यास कॉलोनी में महिला मित्र मंडल द्वारा फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा मंत्री राशि अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में विराजमान भगवान शंकर, गणेश जी और बालाजी महाराज की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार कर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। दोपहर बाद शुरू हुए उत्सव में महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इत्र और पुष्प वर्षा के बीच होली गीतों पर सामूहिक नृत्य हुआ, जिसमें उत्साह देखते ही बनता था। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया और सभी के सुख, समृद्धि व मंगल भविष्य की कामना की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *