करौली में एससी-एसटी-ओबीसी समाज की रैली:यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

करौली में एससी, एसटी और ओबीसी समाज ने यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली से पहले अंबेडकर पार्क में एक सभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने, दमनकारी नीतियों पर अंकुश लगाने और समाज को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सभा के बाद रैली अंबेडकर सर्किल से शुरू हुई। यह गणेश गेट, हटवाड़ा बाजार, फूटा कोट, सदर बाजार और वजीरपुर दरवाजा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। इस प्रदर्शन में संघर्ष समिति के भानु प्रताप सिंह, केएल मीना, उदय सिंह जाटव, जमुनालाल जाटव सहित समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। नेताओं ने मंच से एकजुटता का आह्वान करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। रैली के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। करौली डीएसपी अनुज शुभम, कैला देवी डीएसपी मीना मीणा और करौली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम सहित विभिन्न थानों का पुलिस बल तैनात रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *