करणी सेना और सवर्ण समाज ने प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा- यूजीसी कानून को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि अजमेर में रैली के दौरान सवर्ण समाज के बड़ी संख्या में युवा काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे और ‘यूजीसी रोलबैक’ के नारे लगाएंगे। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे करीब 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में रोजगार उत्सव के तहत लगभग 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बाटे जाएंगे। 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महाआंदोलन की चेतावनी
मकराना ने बताया- यूजीसी कानून के विरोध में 8 मार्च को रामलीला मैदान में देशव्यापी महाआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा- आंदोलन को देश के सैकड़ों संगठनों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी से देशभर में इस कानून के खिलाफ विरोध हो रहा है। प्रेस वार्ता में स्वामी आनंद स्वरूप ने बताया- सर्वोच्च न्यायालय ने मामले में केंद्र सरकार को 19 मार्च तक जवाब देने का समय दिया है। उन्होंने बताया- इस कानून में कई कमियां हैं और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। उनका कहना है कि अगर सरकार ने समय रहते फैसला नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। राजस्थान से 500 बसों से दिल्ली पहुंचेंगे लोग
आंदोलन को लेकर आयोजकों ने बताया- राजस्थान से करीब 500 बसों के साथ ट्रेन और निजी वाहनों से हजारों लोग दिल्ली पहुंचेंगे। उनका कहना है कि दिल्ली में होने वाला महाआंदोलन निर्णायक होगा। करणी सेना ने प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे के दौरान विरोध करने का ऐलान किया है। …….. यह खबर भी पढ़ें… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी यहां से राजस्थान को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, ‘रोजगार उत्सव’ में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के दौरे की जानकारी दी थी। (पूरी खबर पढ़ें) अजमेर में PM मोदी की महासभा के लिए भूमि पूजन:स्पीकर बोले- इतिहास रचेगा यह आयोजन; प्रधानमंत्री HPV वैक्सीन लॉन्च करेंगे स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर पहुंचेंगे और कायड़ विश्रामस्थली में होने वाली सभा में शामिल होंगे। सभा स्थल पर 22 फरवरी को भूमि पूजन किया गया है। प्रधानमंत्री की सभा प्रेरणादायक होगी। लाखों लोग में शामिल होंगे और यह सभा एक इतिहास रचेगी। (पूरी खबर पढ़ें)


