बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले में आने वाले श्याम श्रदालुओ की सेवा के लिये नॉवन्ता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मंढा मोड़ नेशनल हाईवे 52, खाटूश्यामजी के तत्वाधान से फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
बाबा श्याम के मेले में आने वाले सभी भक्तों की सेवा के लिए रींगस से खाटूश्याम रोड़ एवं मण्डा मोड़ से खाटूश्यामजी सड़क मार्ग परआठ दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हॉस्पिटल की अलग अलग मेडिकल टीमें 24×7 घंटे सेवाएं दे रही हैं। सभी श्रद्धालुओं की शारीरिक तकलीफों व थकान का पूरा इलाज दिया जा रहा है। श्याम भक्तों ने हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। नॉवंता हॉस्पिटल के मैनेजमेंट Asst. General Manager अजय राव कांवट ने बताया कि सुविधाओं में, हैल्थ चेकअप और मांसपेशियों के खिंचाव की दवा तथा पैरो में छालों की पट्टियां 24*7 घंटे की जा रही हैं।


