उत्पात मचाने वाले दो आरोपी पकड़े:दो अन्य की तलाश जारी, घंटाघर थाना क्षेत्र में मचाया था जमकर उत्पात

उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र की गंगागली में युवकों का उत्पात मचाते और गाली-गलौज करके डरा-धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह और सोमांश वैष्णव को पकड़ा है। जबकि दो अन्य अरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद रात में प्रभावी गश्त बढ़ा दी है। बता दें, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने फुटेज में आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। सीसीटीवी में बंद दुकानों के लात मारते दिखे थे आरोपी
घटना तीन दिन पहले घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा स्कूल की गंगागली में देर रात की है। जब तीन से चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। वायरल वीडियो में आरोपी खुलेआम गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। इनमें दो आरोपी बंद दुकानों के शटर पर लात मारते और पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आगे जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *