जिला कलेक्टर ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा की:ब्लॉक स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने सोमवार को नीमराना कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर ‘आशान्वित ब्लॉक (नीमराना)’ और गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना की समीक्षा की। उन्होंने ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत तय किए गए विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चल रहे अभियान में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और बुनियादी सुविधाओं की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। पोषण की स्थिति सुधारने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रशिक्षण देने और केंद्रों पर साफ पानी व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और ब्लॉक स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *