लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत:21 यात्री घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

लखनऊ में डबल डेकर बस पलट गई। इसमें 6 की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। 3 की मौके ही मौत हो गई, जबकि 3 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 8 घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। बताया जा रहा है कि 80 किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज के पास पलटी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को उठाकर टोल प्लाजा ले जाया गया। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुला लिया गया है। वहीं, ARTO प्रवर्तन आलोक यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र का है।
हादसा बेहद दर्दनाक है। हादसे के बाद मौके से जो तस्वीरें आई हैं, उनमें कई यात्रियों के हाथ-पैर शरीर से अलग दिख रहे हैं। दुर्घटना की जगह पर चारों ओर खून ही खून नजर आ रहा है। हादसे में घायल यात्री सड़क किनारे तड़प रहे हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे के बारे में जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *