प्रोग्रेसिव पेंशनर एसेसिएशन की वार्षिक बैठक हुई

बरमंडल | प्रोग्रेसिव पेंशनर एसेसिएशन की वार्षिक बैठक हुई। जिसमें शाखा बरमंडल के अध्यक्ष हीरालाल राठौड़ ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया। साथ ही सचिव भारतसिंह चौहान ने सभी पेंशनरों से कहा कि अपने पेनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा कर बैंक में जमा करवाए। जिससे पेंशन मिलने में कोई समस्याएं न आए। इसके अलावा 20 दिसंबर को धार में होने वाले वार्षिक सम्मलेन में शामिल होने के लिए कहा। बैठक के अंत कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष स्व. राधेश्याम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *