जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से जिले में संचालित आवासीय स्कूलों व आश्रम हॉस्टलों में रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला परिषद के सीईओ बिरदीचंद गंगवाल ने बताया कि जनजाति छात्रावास व आवासीय स्कूलों में प्रवेश के लिए 12 मार्च तक वेबसाइट www.tad.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह रहेगी पूरी प्रक्रिया आवासीय स्कूलों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए स्कूल स्तर पर प्रवेश परीक्षा 18 मार्च को होगी। परीक्षा के प्राप्तांक 21 मार्च को पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। छात्रावास तथा आवासीय स्कूल आवंटन की ऑनलाइन प्रवेश की प्रथम वरीयता सूची 24 मार्च को जारी जाएगी। 25 से 27 मार्च के मध्य प्रथम सूची के दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की कार्यवाही की जाएगी। रिक्त पद होने की स्थिति में छात्रावास व विद्यालय आवंटन की द्वितीय सूची 30 मार्च को बोर्ड पर चस्पा दी जाएगी तथा 31 मार्च से 02 अप्रेल तक दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की कार्यवाही की जाएगी। इन हॉस्टलों में कर सकेंगे आवेदन जिले में राजकीय बालक आश्रम छात्रावास बिलौना कलां में 50, रालावास में 100, कालीपहाडी़ में 100, निहालपुरा में 50, उकरूंद में 100, घूमणा में 50, करनावर में 50, नांगल प्यारीवास में 50 एवं राजकीय बालिका आश्रम छात्रावास मोनापुरा में 50, अलियापाडा़ में 50, मोहनपुरा में 100, नांदरी में 50, बिदरखा में 50, भांवता-भांवती में 100, नांगल राजावतान में 50 एवं आवासीय विद्यालय नयागांव में 270 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। स्टूडेंट अधिकतम पांच विद्यालयों व छात्रावासों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।


