करताना | ग्राम में लगभग 25 वर्षों बाद पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक कथा रामायण का मंचन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से आए मंडल द्वारा ग्राम के बाजार चौक पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन सोमवार से प्रारंभ हुआ। मंचन का शुभारंभ सरपंच नवीन सिंह पटेल एवं ग्राम के कुंवर सिंह राठौर, बाबादीन मौर्य, अर्जुन जादम, लखनसिंह तोमर, शरद यादव आदि ने भगवान राम और लक्ष्मण की पूजा कर, नारियल फोड़कर किया। सभी कलाकारों का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


