पिंडवाड़ा में ट्रेलर पलटा, एक बाइक सवार की मौत:सीमेंट से भरे ट्रॉले की चपेट में आए दो, एक गंभीर घायल

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर जनापुर चौराहे के पास एक सीमेंट से भरा ट्रेलर दो बाइक सवारों पर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नांदिया निवासी बाघाराम पुत्र पूनमाराम मेघवाल और वीरवाड़ा निवासी मानाराम पुत्र अचलाराम मेघवाल अलग-अलग बाइक पर जा रहे थे। जनापुर चौराहे के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर उन पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दो क्रेन की मदद से सीमेंट और ट्रॉले को हटाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला जा सका। तब तक नांदिया निवासी बाघाराम मेघवाल की मौत हो चुकी थी। मानाराम मेघवाल के पैर में फ्रैक्चर था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 108 एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *