मैसूर-दानापुर के बीच जनवरी से चलेगी महाकुंभ विशेष ट्रेन

हरदा | सेंट्रल रेलवे मैसूर से दानापुर जंक्शन के बीच महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाएगा। मैसूर और दानापुर जंक्शन के बीच अतिरिक्त कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन अप व डाउन में 3-3 फेरे चलेगी। हरदा जिले में यह ट्रेन खिरकिया और हरदा स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा यह ट्रेन खंडवा की ओर छनेरा और तलवड़िया स्टेशन पर वहीं इटारसी की ओर बानापुरा स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 06207 मैसूर से दानापुर और 06208 दानापुर मैसूर ट्रेन 18 जनवरी, 15 फरवरी व 5 मार्च को 3 फेरों में चलेगी। 06207 मैसूर -दानापुर ट्रेन 19 जनवरी रविवार सुबह 11.20 पर खिरकिया स्टेशन और 11.58 बजे हरदा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं 06208 दानापुर-मैसूर ट्रेन 23 जनवरी गुरुवार की रात 11.38 पर हरदा और रात 12. 5 पर खिरकिया स्टेशन पर रुकेगी। यही ट्रेनें इन्हीं समय पर 16 फरवरी और 6 मार्च को हरदा और खिरकिया स्टेशन पर रुकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *